
द्रोणा गिरी पर्वत में संजीवनी बूटी खोजेगी उत्तराखंड सरकार!
नई दिल्ली। त्रेता युग में जिस संजीवनी बूटी को बजरंग बली ने खोजा था अब उसी संजीवनी बूटी को हजारों साल बाद उत्तराखंड सरकार खोजने का काम शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसके लिए बाकायदा स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारियों का एक पैनल बना कर उन्हें जल्द द्रोणा गिरी पवज़्त जाने के निर्देश दे दिए हैं।
राज्य सरकार संजीवनी की खोज का ये काम अब अपने संसाधनों से करेगी इससे पहले सरकार ने केंद्र सरकार से इस प्रोजेक्ट के लिए बजट उपलब्ध कराने को कहा था। ये वही संजीवनी है जिसे त्रेता युग में हनुमान जी ने खोजा था और कुछ वर्षों पहले योग गुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी बालकृष्ण ने भी इसी संजीवनी को खोज निकालने का दावा किया था।